{"_id":"5c685a07bdec227371486053","slug":"151550342663-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर की छात्रा यशफीन ने जिले का नाम रोशन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर की छात्रा यशफीन ने जिले का नाम रोशन किया
विज्ञापन
Yashmeen
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। नगर के एक टेलर मास्टर की बेटी ने बीए दार्शनशास्त्र (फिलॉसफी) में दिल्ली विश्वविद्यालय के द हिंदू विद्यालय को टॉप किया है।
मोहल्ला गढै़या निवासी अब्दुल जब्बार की बेटी यशफीन ने इंटर की परीक्षा ज्ञानदीप स्कूल से 94 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। उसने दिल्ली विश्वविद्यालय के द हिंदू स्कूल में बीए फिलॉसफी में प्रवेश लिया। छात्रा ने प्रथम वर्ष में ही विद्यालय में टॉप कर जिले का नाम रोशन किया।
दो दिन पूर्व दिल्ली में हुए कार्यक्रम को छात्रा को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया। अब्दुल जब्बार ने बताया कि यशफीन ने प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष में भी कॉलेज टॉप किया है। यह सम्मान उसे प्रथम वर्ष का मिला है। पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम, अब्दुल वाहिद, अब्दुल सत्तार, मनोज दीक्षित, मोहम्मद अरसद, शोभित अग्रवाल, हिमांशू पैगोरिया, आरिफ खान, दिनेश शर्मा, हृदयराम यादव, नानक चंद्र कश्यप और रजनीश आदि ने बधाई दी है।