फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   1416 quintals of paddy procured from 202 farmers

202 किसानों से हुई 1416 क्विंटल धान की खरीद

Fri, 26 Nov 2021 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
1416 quintals of paddy procured from 202 farmers
फिरोजाबाद ! खरीद केंद्र पर जांच करते जिला खाद्य विपडन अधिकारी गोरखनाथ यादव - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिले में अब तक 202 किसानों से 1416.86 क्विंटल धान की खरीद हो सकी है। इसमें से 27.84 लाख रुपये के भुगतान के सापेक्ष अभी तक 23.55 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। शेष किसानों को भुगतान करने की कार्रवाई विभाग कर रहा है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी गोरखनाथ यादव ने बताया कि जिले में 15 जनवरी तक धान की खरीद की जाएगी। जिले में एक हजार क्विंटल धान की खरीद होना शेष है।
विज्ञापन

जिले में किसानों से धान खरीदारी करने के लिए सात खरीद केंद्र स्थापित किए गए है। इन खरीद केंद्रों में फिरोजाबाद, टूंडला मंडी प्रांगण में धान की खरीद काफी कम है। जसराना, शिकोहाबाद, सिरसागंज के साथ एका क्षेत्र के केंद्रों पर धान की खरीद की जा रही है। विभागीय सूत्रों की मानें तो जिले में 2300 क्विंटल धान की खरीद किए जाने का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष करीब साठ प्रतिशत से अधिक धान की खरीदारी कर ली गई है।
विज्ञापन

खरीद केंद्र खरीदा गया धान
फिरोजाबाद मंडी -134.24 क्विंटल
टूंडला मंडी -1.52 क्विंटल
शिकोहाबाद मंडी -356.84 क्विंटल
सिरसागंज मंडी -31.80 क्विंटल
पीडीएस गोदाम अरांव-179.32 क्विंटल
पीडीएस गोदाम एका -560.26 क्विंटल
पीडीएस गोदाम जसराना-103.84 क्विंटल
मंडी परिसर जसराना -12.44 क्विंटल
पलिया बहत -49.04 क्विंटल
---------------------------------------
कुल खरीद -1416.86 क्विंटल
---------------------------------------
धान उत्पादक किसान बोले....
- सरकारी खरीद केंद्रों पर मोटे धान की खरीदारी की जाती है। धान खरीद केंद्रों पर उचित भाव नहीं मिलने के कारण हमने धान को दिल्ली में 2900 रुपये क्विंटल की दर से बेचा है। धान खरीद केंद्रों की व्यवस्थाएं ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीलेश कुमार, गोसपुर एका
- धान का उत्पादन बहुत अधिक मात्रा में नहीं होता है। कुछ किसान ही मोटा धान उगाते हैं। उसके यहां से धान एकत्रित कर खरीद केंद्रों पर बिक्री के लिए भेजा जाता है। अच्छी गुणवत्ता वाले धान की बाहर बिक्री करने को विवश हैं।

धीरेंद्र कुमार, मिलावली
-----72 घंटे में किया जा रहा है भुगतान------
-जिले में लक्ष्य के सापेक्ष साठ प्रतिशत से अधिक धान की खरीद हो गई है। जिले को मिला 2300 क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य शीघ्र ही पूरा हो जाएगा। धान की बिक्री करने के लिए आने वाले किसानों को 72 घंटे के भीतर भुगतान किया जा रहा है। कभी-कभी नेट की दिक्कत आने के कारण भले ही भुगतान लेट हुआ हो। प्रयास है कि किसानों को समय से भुगतान किया जा सके। इसी तरह की प्रक्रिया जिले के सभी सात केंद्रों पर अपनाई जा रही है।
गोरखनाथ यादव, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed