फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   14 days of rain in 31 days of July, figure reached above average

जुलाई माह के 31 दिनों में 14 दिन बारिश,औसत से अधिक पहुंचा आंकड़ा

Sun, 01 Aug 2021 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
14 days of rain in 31 days of July, figure reached above average
रफ़रोजाबाद ! जुलाई माह में आंकड़ों से अधिक हुई बारिश (फ़ाइल फ़ोटो ) - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जुलाई माह में औसतन 196.10 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए। लेकिन इस बार औसत से अधिक 263.71 मिलीमीटर बारिश हुई है। औसत से अधिक बारिश होने के कारण किसानों को लाभ मिला है।
विज्ञापन

सरकारी आंकड़ों में जुलाई माह में रिकार्ड की गई बारिश पर नजर डालें तो जिले में इस बार काफी हद तक ठीक हुई है। जिला प्रशासन की ओर से मापी गई बारिश के आंकड़ों पर यदि नजर डालें तो 263.71 मिलीमीटर बारिश हुई है। जिले में 14 दिन में 263 मिमी से अधिक बारिश गई। दो जुलाई 7.76 मिमी,11 जुलाई 9.12 मिमी बारिश हुई थी। इसके बाद आसमान साफ हो गया था। लगातार पांच दिन तक बारिश नहीं हुई। लेकिन इसके बाद 17 जुलाई 20.16 मिमी,18 जुलाई 10.84 मिमी,20 जुलाई 25.06 मिमी,21 जुलाई 02.36 मिमी,22 जुलाई 30.44 मिमी,23 जुलाई 04.32 मिमी, 25 जुलाई 00.62 मिमी,27 जुलाई 56.06 मिमी एवं 28 जुलाई 19.54 मिमी बारिश हुई। जिले में 11 दिन में 186.18 मिमी बारिश हो गई थी। जबकि 28 जुलाई को 19.54 मिमी, 29 जुलाई को 2.64 मिमी तथा जिले में जुलाई माह की सर्वाधिक बारिश 30 जुलाई को 73.28 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन

निचले इलाकों को यदि छोड़ दें तो जुलाई माह में हुई बारिश काफी हद तक किसानों के लिए लाभकारी है। बारिश औसत से अधिक होने के कारण खरीफ की फसल के साथ-साथ रबी की फसल के लिए लाभकारी साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. हंसराज - उपनिदेशक कृषि प्रसार
बारिश का तहसीलवार आंकड़ा
तहसील बारिश
फिरोजाबाद 368.13 मिमी
शिकोहाबाद 273.20 मिमी
जसराना 214.20 मिमी
टूंडला 172.90 मिमी
मुख्यालय 290.10 मिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed