फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   पिता के समर्थन में प्रसपा महासचिव ने किया रोड शो

पिता के समर्थन में प्रसपा महासचिव ने किया रोड शो

Sat, 09 Mar 2019 11:57 PM IST
itisha itisha itisha itisha
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
पिता के समर्थन में प्रसपा महासचिव ने किया रोड शो
रोड शो निकालते प्रसपा महासचिव - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
शिकोहाबाद (फिराोजाबाद)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने अपने पिता व प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के समर्थन में शनिवार को रोड शो किया। इस दौरान जगह-जगह समर्थकों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


आदित्य यादव दोपहर दो बजे काफिले के साथ पहुंचे। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में स्वागत किया। खुली जीप में रोड शो किया। जनता से राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के लिए वोट मांगे।
विज्ञापन


पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के सामने पार्टी प्रत्याशी नहीं उतारेगी। कन्नौज सीट से डिंपल के खिलाफ प्रत्याशी उतारने का निर्णय कमेटी करेगी। मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शायरा बानो, मोहम्मद रईस, अतेंद्र यादव, दीनानाथराव, राजा, शकुंतला राजपूत, डॉ. देवेश यादव, प्रिंस पाल, अकिंत यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पूर्व विधायक अजीम भाई के साथ राजा का ताल, अलीनगर कैंजरा, जरौली, जलोपुरा, आलमपुर गुदाऊं, कुर्रीकूपा, बाजिदपुर, गढ़ी दरिगपुर व मेहरी में जनसंपर्क किया।


प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव रविवार को दोपहर तीन बजे पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन नगला बरी रॉयल पैलेस के पास पेट्रोल पंप के सामने और शिकोहाबाद में आदर्श टॉकीज के सामने आजाद तलत पैलेस पर कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed