फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   शिक्षकों ने खंडहर भवन को स्मार्ट क्लास में बदल दिया

शिक्षकों ने खंडहर भवन को स्मार्ट क्लास में बदल दिया

Fri, 15 Mar 2019 10:48 PM IST
anant jain anant anant
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों ने खंडहर भवन को स्मार्ट क्लास में बदल दिया
school - फोटो : ama
फिरोजाबाद। उच्च प्राथमिक विद्यालय रहना में शिक्षकों की रचनात्मक सोच ने खंडहर भवन को स्मार्ट क्लास में बदल दिया। इस विद्यालय के बच्चे एक महीने से प्रोजेक्टर पर पढ़ रहे हैं। इस स्मार्ट क्लास में बच्चों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। खास बात यह है कि शिक्षकों ने इस कार्य को किसी सरकारी मद से नहीं अपने निजी श्रोतों से पूरा किया है।
विज्ञापन


उच्च प्राथमिक विद्यालय रहना में जिस भवन में स्कूल चलता है उसके पास ही खंडहर भवन था। जहां लोग कचरा डालते थे। शिक्षकों ने इस खंडहर भवन को उपयोगी बनाने की सोची। स्कूल के प्रधानाध्यापक मुनीश कुमार, सहायक अध्यापक सुधीर भारद्वाज सहित पूरे स्टाफ ने उत्साह के साथ हाथ बढ़ाए और खंडहर भवन को स्मार्ट क्लास में बदल लिया।
विज्ञापन


स्कूल से जुड़ी अनुदेशक चारू तिवारी ने भवन को नया लुक देने में रचनात्मक भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर इस भवन में प्लास्टर, रंगाई-पुताई के साथ-साथ प्रोजेक्टर सिस्टम पर करीब दो लाख रुपये खर्च किए। बच्चों को बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की। एनसीआरटी से जुड़ा कोर्स प्रोजेक्टर से बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। एक बार में 65 बच्चों के बैठने की व्यवस्था कक्षा में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बच्चे देखते हैं सेना के पराक्रम का वीडियो
सहायक अध्यापक सुधीर भारद्वाज ने बताया कि बच्चों को प्रोजेक्टर पर प्रेरक कहानियों के साथ-साथ संदीप माहेश्वरी के वीडियो और सेना के शौर्य-पराक्रम के वीडियो भी दिखाए जाते हैं। क्लास 6 से 8 तक इस विद्यालय में वर्तमान में 226 बच्चे हैं। बच्चे हैंडीक्रॉफ्ट के आयटम और प्रोजेक्ट भी बनाते हैं इन्हें स्मार्ट क्लास में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed