{"_id":"5c84044cbdec22143f756d67","slug":"121552155724-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत में 14060 वादों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत में 14060 वादों का निस्तारण
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जिला जज सतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 14060 वादों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते से कराया। इस दौरान 1.65 करोड़ से अधिक की धनराशि तय की गई। इस दौरान न्यायालय प्रांगण में काफी भीड़ लगी रही।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनपद न्यायालय प्रांगण में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज सतीश कुमार ने मां सरस्वती के तैलचित्र पर मार्ल्यापण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सीमा कुमारी व एसपीआरए राजेश कुमार मौजूद रहे।
जिला जज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मकसद आपसी सुलह समझौते से वादों का निस्तारण करके गरीबों को सस्ता न्याय दिलाना है। इस दौरान जिला जज न्यायालय द्वारा मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 21 वादों के निस्तारण में 81 लाख, 35 हजार रुपये प्रतिकर निर्धारण सहित फौजदारी के कुल 3423 वादों के निस्तारण में
विज्ञापन
368490 रुपये, विद्युत अधिनियम 351 वादों के निस्तारण में 350000 रुपये, मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 50 वादों के निस्तारण में 15858600 रुपये प्रतिकर निर्धारण के अतिरिक्त वैवाहिक मामलों से जुडे़ 23, सिविल के सात, राजस्व के 10202,
एनवाई एक्ट के तीन, बैंक रिकवरी एक सहित कुल 14060 वादों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौता के आधार पर कराया। समझौते की धनराशि 16577090 रुपये तय की गई।
इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जाहर सिंह यादव, सचिव भरत सिंह यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।