{"_id":"5c685a0bbdec224c7f23d0ab","slug":"111550342667-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमला करने वाले गंभीर परिणाम भुगतेंगे - वित मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमला करने वाले गंभीर परिणाम भुगतेंगे - वित मंत्री
विज्ञापन
SRK School
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। एसआरके पीजी कॉलेज के सौ वर्ष पूरे होने पर शताब्दी वर्ष के रूप में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित ने नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया। कॉलेज के मेधावियों को भी सम्मानित किया गया।
वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि एनसीसी इस विद्यालय की आत्मा है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में बड़ी जनहानि पाकिस्तान द्वारा की है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। वित्तमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सेना को खुली छूट दे दी है। आतंकी हमला करने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
विशिष्ट अतिथि डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित ने कहा कि शिक्षा के मंदिर से ही देश को दिशा दिखाने वाले और सुरक्षा करने वाले ही लोग निकलते हैं। पूरे देश की यूनिवर्सिटी में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि एकमात्र ऐसा है, जहां गोल्ड मेडल 86 प्रतिशत बेटियों ने ही हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विधायक मनीष असीजा ने कॉलेज के गौरव को बताया। मेयर नूतन राठौर ने देश भक्ति गीत गाया। प्राचार्य डॉ. प्रभाष्कर राय ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रोफेसर शहरयार अली ने आभार व्यक्त किया। संचालन कालेज के प्रोफेसर एबी चौबे ने किया।
इस दौरान पूर्व कुलपति और प्रबंध समिति के सह सचिव डॉ. जीके अग्रवाल, भाजपा नेता नानकचंद्र अग्रवाल, एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, प्रोफेसर एसबी सिंह, उद्योगपति देवीचरन अग्रवाल, डॉ. विनय गोयल, डीआईओएस रितु गोयल, रामनिवास गुप्ता, रामसनेहीलाल यायावर, कल्पना राजौरिया, प्रधानाचार्य डीपीएस राठौर, कवि यशपाल यश, डॉ. अमरप्रकाश, डॉ. रवि माहेश्वरी, डॉ. अजय सिंह आदि उपस्थित रहे। शहीदों की आत्म शांति के लिए समारोह के समापन पर दो मिनट का मौन रखा गया।
मंच पर पहुंचे सपा नेता किया स्वागत का विरोध
फिरोजाबाद। समारोह के दौरान सपा व्यापार सभा के सचिव राजनरायन गुप्ता मुन्ना ने मंच पर चढ़कर समारोह में मंत्री के स्वागत करने और तालियां बजाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश में शहीदों की आर्थियां जल रही हैं और यहां मंत्री अपना स्वागत करा रहे हैं। विरोध करते हुए वह मंच से उतरे तो उनके साथ पहले से मंच पर बैठे सपा एमएलसी डा. दिलीप यादव भी मंच से उतर कर चले गए।