{"_id":"ce9c32c2-d207-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"fight-in-crime-branch-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह यूपी पुलिस! सिपाहियों ने दरोगा के बेटे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह यूपी पुलिस! सिपाहियों ने दरोगा के बेटे को पीटा
मुजफ्फरनगर/ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2013 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच ऑफिस सोमवार को जंग का मैदान बन गया। दरोगा पिता से मिलने आए युवक की सिपाही से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। यही नहीं दूसरे सिपाही भी लड़ाई में कूद गए।
विज्ञापन
बाद में वहां आए दरोगा ने भी मारपीट पर नाराजगी जताई। काफी देर तक वहां शोर-शराबा होता रहा। हालांकि पुलिस अधिकारी इसे महज धक्का-मुक्की बता रहे हैं।
क्राइम ब्रांच में अनुशासहीनता की घटनाओं पर विराम नहीं लग पा रहा है। हाल में ही कई सिपाहियों पर गाज गिरने के बाद भी कोई सबक नहीं लिया जा रहा है।
सोमवार को तो बात भ्रष्टाचार से निकलकर मारपीट तक पहुंच गई। सूत्रों के मुताबिक क्राइम ब्रांच में तैनात दरोगा का बेटा अपने पिता से मिलने आया था।
एक सिपाही से बेवजह घूमने को लेकर कहासुनी हो गई। दरोगा के बेटे ने भी अपना परिचय नहीं दिया। आपत्तिजनक व्यवहार को लेकर उनमें पहले गरमा-गरमी हुई और फिर नौबत मारपीट तक पहुंच गई। दोनों तरफ से लात-घूंसे चल गए।
विज्ञापन
दूसरे साथी भी सिपाही के समर्थन में आ गए। दरोगा के बेटे को बुरी तरह पीटा गया। बात बढ़ी तो युवक ने पिता को फोन कर बुला लिया।
दरोगा भी क्राइम ब्रांच ऑफिस आकर खूब लाल-पीले हुए। हंगामे को कार्रवाई के डर से छिपा लिया गया। एसएसपी मंजिल सैनी के संज्ञान में मामला आया तो उन्होंने सीओ सिटी से पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
सीओ संजीव वाजपेयी ने बताया कि दरोगा के बेटे द्वारा परिचय न दिए जाने से गरमा-गरमी और धक्का-मुक्की तो हुई, लेकिन उन्होंने मारपीट से इंकार किया है।