फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fierce fire in carpet factory in bhadohi two laborers scorched loss of more than 90 lakhs

Bhadohi: कालीन के कारखाने में लगी भीषण आग, दो मजदूर झुलसे, 90 लाख से अधिक का नुकसान

Mon, 26 Jun 2023 06:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 26 Jun 2023 06:47 PM IST
सार

भदोही जिले के घोसिया में कालीन बनाने के कारखाने में बीती रात शार्टसर्किट से आग लग गई। आग कुछ ही देर में पूरे कारखाने में फैल गई। पांच जिलों से आए दमकल कर्मियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
Fierce fire in carpet factory in bhadohi two laborers scorched loss of more than 90 lakhs
कालीन के कारखाने में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के घोसिया में कालीन बनाने के कारखाने में बीती रात शार्टसर्किट से आग लग गई। आग कुछ ही देर में पूरे कारखाने में फैल गई। पांच जिलों से आए दमकल कर्मियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में 90 लाख के कालीन मैटेरियल के राख हो जाने का अनुमान है। आग बुझाते समय दो मजदूर झुलसे भी हैं। जिनका उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


औराई के भवानीपुर निवासी कालीन व्यापारी राजेश जायसवाल की बीते 40 सालों से घोसिया स्टेट बैंक के पास कालीन कारखाना है। वहीं पर वे परिवार के साथ रहते भी हैं। बताया जा रहा है कि रविवार रात बिजली कटी और फिर थोड़ी ही देर में आ गई। इतने में तेज आवाज के साथ दो बार शार्ट-सर्किट हुई।
विज्ञापन


इसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग के कारण कारखाने के दूसरे तल पर रखे आठ पावर लूम, कॉटन धागे और तैयार टफ्टेड कालीनों में तेजी से आग पकड़ लिया। आग की लपटों को देख लोगों ने अग्निशमन को इसकी सूचना देते हुए आग बुझाने में जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कारखाने में काम कर रहे मजदूर रवि मौर्या (27) निवासी खमरिया और बाबा यादव (28) निवासी बारी गांव औराई झुलस गए। प्रयागराज, मिर्जापुर, जौनपुर, वाराणसी और भदोही से पहुंची अग्निशमन की गाड़ियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कारखाना पूरी तरह से राख हो चुका था। 

हम तो बर्बाद हो गए

पीड़ित कारखाना संचालक ने बताया कि आग से उनका 90 लाख से अधिक का नुकसान हो गया। उन्होंने 50 लाख का कर्ज लेकर टफ्टेड कालीन बनाने का काम शुरू किया था। आग से आठ पावर लूम मशीनों के साथ ही लगभग 30 लाख कॉटन धागा और 50 लाख टफ्टेड कालीन कपड़े राख हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आगलगी की घटना से वे बर्बाद हो गए। उन्होंने जिला प्रशासन से क्षतिपूर्ति की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed