फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   fees of aligarh muslim university increases by 20 percent

20 फीसदी तक बढ़ी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की फीस

Tue, 11 Jun 2013 12:32 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 11 Jun 2013 12:32 PM IST
विज्ञापन
fees of aligarh muslim university increases by 20 percent
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की एक्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में सोमवार को विश्वविद्यालय के सभी कोर्स की फीस बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई।
विज्ञापन


आगामी शैक्षणिक सत्र से फीस में 10 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी की जाएगी। बैठक में कहा गया है कि बढ़ोतरी के बावजूद यहां की फीस बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया और दिल्ली विश्वविद्यालय से कम रहेगी।

फीस वृद्धि का निर्णय 15 साल बाद लिया गया है।

कुलपति जमीरउद्दीन शाह की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित ईसी की बैठक में करीब आधा दर्जन प्रस्ताव रखे गए। रजिस्ट्रार सैयद अहमद अली ने प्रस्ताव रखा कि एएमयू के वित्तीय संसाधनों को बढ़ाने के उद्देश्य से नए शैक्षणिक सत्र में फीस बढ़ाना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन


बैठक में देश के अन्य विश्वविद्यालय में बढ़ी फीस का भी उल्लेख किया गया। इस प्रस्ताव पर सहमति बनी कि जरूरत के अनुसार 10 से 20 फीसदी फीस कोर्सों के हिसाब से बढ़ा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए सभी विभाग, संकाय के फीस स्ट्रक्चर का अध्ययन किया जाएगा। उसी के आधार पर जल्द ही निर्धारण होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed