फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   'Zamanat Kavach' app is revealing the details of professional bail bondsmen.

Fatehpur News: जमानत कवच एप खोल रहा पेशेवर जमानतदारों की कुंडली

Fri, 21 Aug 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
'Zamanat Kavach' app is revealing the details of professional bail bondsmen.
फतेहपुर। जमानत कवच एप की मदद से पुलिस ने पेशेवर और फर्जी जमानतदारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एप के माध्यम से जमानतदार की सत्यता, संपत्ति के दस्तावेज और पुराने आपराधिक इतिहास की ऑनलाइन जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सत्यापन में यह भी पता लगाया जा रहा है कि जमानत में लगाई गई संपत्ति पहले किसी अन्य मामले में बंधक तो नहीं है। पुलिस अब तक 11 पेशेवर जमानतदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 20 प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि न्यायालय से जमानत लेने के लिए जमानतदारों को संपत्ति समेत अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने पड़ते हैं। पेशेवर जमानतदार फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर आर्थिक लाभ कमाते हैं। कई मामलों में एक ही व्यक्ति अलग-अलग थाना क्षेत्रों के आरोपियों की बार-बार जमानत लेता मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें कई जमानतदार आपराधिक प्रवृत्ति के भी हैं। जमानत कवच एक केंद्रीकृत डिजिटल प्रणाली है। इसमें जिले के सभी थानों से प्राप्त जमानतों का विवरण दर्ज होता है। सदर कोतवाली पुलिस पांच फर्जी जमानतदारों और एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर चुकी है।

गाजीपुर पुलिस ने दो, खागा कोतवाली ने एक, थरियांव पुलिस ने दो जमानतदारों और कचहरी के एक मुंशी को गिरफ्तार किया है। हुसैनगंज पुलिस भी एक फर्जी जमानतदार को गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य थाना क्षेत्रों में सक्रिय जमानतदारों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed