फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   YouTuber Climbs 90-Foot Tower, Demands Encroachment Be Removed from Land

Fatehpur News: यूट्यूबर 90 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी, बोली- जमीन से हटाया जाए कब्जा

Fri, 22 May 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
YouTuber Climbs 90-Foot Tower, Demands Encroachment Be Removed from Land
फोटो-15-मोबाइल टावर पर चढ़ी ननकी। संवाद - फोटो : महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
औंग/फतेहपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर में बृहस्पतिवार सुबह जमीन विवाद को लेकर महिला यूट्यूबर करीब 90 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला ने ठाकुरों पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। लगभग तीन घंटे तक चले ड्रामे के बाद एसीपी चकेरी और थाना पुलिस ने उसे नीचे उतारा।
विज्ञापन

औंग थाना क्षेत्र के मिराई गांव निवासी ननकी कुशवाहा सुबह करीब 6:30 बजे टावर पर चढ़ गई। युवती का आरोप है कि उसके चचेरे भाइयों महेंद्र, जयेंद्र, भारत और सोनू ने गांव के अवधेश सिंह को जमीन बेच दी। जमीन का सरकारी बंटवारा नहीं हुआ था। आरोप है कि अवधेश सिंह ने उसकी हिस्सेदारी की जमीन पर भी कब्जा कर लिया है। ऐसे में जमीन से कब्जा हटवाया जाए।
विज्ञापन

टावर के पास खड़ी बड़ी बहन रानी और सुनीता ने बताया कि परिवार को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोप है कि विरोध करने पर उल्टा उनके खिलाफ कोर्ट में मानहानि की प्राथमिकी दर्ज कराई गई और 50-50 लाख रुपये के जुर्माने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि उनके पिता हीरालाल कुशवाहा का वर्ष 2021 और मां सुदामा का 2023 में निधन हो चुका है। एसीपी चकेरी अभिषेक कुमार पांडेय, थाना पुलिस और दमकल की टीम पहुंची। एसीपी ने बताया कि समझाने के बाद तीन घंटे में युवती नीचे उतर आई। थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश शुक्ला ने बताया कि मामला बिंदकी कोर्ट में विचाराधीन है और युवती को घर भेज दिया गया है।




कई यूट्यूबर मौके पर पहुंचे
युवती के इंस्टाग्राम पर करीब 67 हजार फॉलोअर्स हैं। टावर पर चढ़ने के दौरान उसने तीन वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। इनमें वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाते हुए रोती नजर आई। वीडियो वायरल होने के बाद कई यूट्यूबर मौके पर पहुंच गए।





दूसरे पक्ष ने आरोपों को बताया निराधार
अवधेश सिंह ने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उनका कहना है कि जमीन की रजिस्ट्री विधिवत कराई गई है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले युवती ने उनका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया था। इसमें अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। इसी मामले में उन्होंने मानहानि का वाद दायर किया था। उनका कहना है कि जमीन कब्जाने के आरोप झूठे हैं और मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

फोटो-15-मोबाइल टावर पर चढ़ी ननकी। संवाद

फोटो-15-मोबाइल टावर पर चढ़ी ननकी। संवाद- फोटो : महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed