फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Youth killed, companion critical in head-on collision between bikes

Fatehpur News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, साथी गंभीर

Tue, 12 May 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Youth killed, companion critical in head-on collision between bikes
धाता। थाना क्षेत्र के अढ़ौली गांव के पास रविवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरा बाइक चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

ऐरई गांव निवासी महादेव का बेटा टिंकू नाई (19) गांव के साथी विजय यादव के साथ बाइक से अढ़ौली बाजार सब्जी लेने जा रहा था। अढ़ौली के पास कोरिया मोड़ पर सामने से हिनौता की ओर जा रहे बाइक सवार से उनकी भिड़ंत हो गई। लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन

घायलों को सीएचसी धाता पहुंचाया गया। यहां इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल मंझनपुर रेफर किया गया। यहां चिकित्सक ने टिंकू की नाजुक हालत देखते हुए प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल भेज दिया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।युवक की मां पुष्पा देवी ऐरई विद्यालय में रसोइया हैं। पिता महादेव मजदूरी करते हैं। थानाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी सुरेश का पुत्र कुलदीप (22) सामान लेने रविवार शाम बाइक से फतेहपुर आया था। रात करीब 10 फतेहपुर से घर लौट रहा था। कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव के पास बाइक में पीछे ट्रक चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed