{"_id":"66d619238a4a0382a80bb464","slug":"youth-from-special-community-physically-abused-widow-report-filed-fatehpur-news-c-12-knp1008-812850-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: विशेष समुदाय के युवक ने किया विधवा का शारीरिक शोषण, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: विशेष समुदाय के युवक ने किया विधवा का शारीरिक शोषण, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
फतेहपुर। सिलाई की दुकान चलाकर भरण-पोषण करने वाली अनुसूचित जाति की विधवा को विशेष समुदाय के युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक शोषण किया। झांसा देकर एक लाख रुपये और जेवर भी ले लिया। पुलिस ने युवक और उसकी पत्नी के खिलाफ दुष्कर्म, गाली-गलौज, धमकी, एससी-एसटी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
धाता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला गांव में कपड़े सिलाई का काम करती है। उसके पति की मौत हो चुकी है। महिला का आरोप है कि चित्रकूट जिला राजापुर कस्बा निवासी मो. शमीम दुकान आता-जाता था। उसे झांसा देकर शमीम ने दो साल तक शारीरिक संबंध बनाए। व्यापार के नाम पर एक लाख रुपये व जेवर भी ले लिया। उसने रुपये मांगे तो फोन पर जातिसूचक शब्द बोलकर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने लगा। उसकी पत्नी से शिकायत की। उसकी पत्नी ने भी उससे गाली-गलौज की। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच सीओ खागा की ओर से की जाएगी।