फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Youth from Kanpur accused of making obscene video by keeping him hostage, Rs 1.80 lakh recovered

Fatehpur News: कानपुर के युवक पर बंधक बनाकर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, वसूले 1.80 लाख

Sat, 09 Nov 2024 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Youth from Kanpur accused of making obscene video by keeping him hostage, Rs 1.80 lakh recovered
खखरेरू। दुकानदार को अगवा कर कुछ लड़कों ने बंधक बनाकर अश्लील वीडियो बनाया। वीडियो वायरल की धमकी देकर रंगदारी वसूली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के एक मिठाई दुकानदार के मुताबिक वह चार नवंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे दुकान बंद कर घर जा रहा था। कौशांबी जिला पइंसा थाने के उदहिन निवासी रितिक का धाता में प्रिंटिंग प्रेस है। कानपुर गुजैनी निवासी कार्तिकेय यादव धाता प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है। कार्तिकेय ने रास्ते से उसे अगवा कर लिया। उसे रितिक के प्रिंटिंग प्रेस ले गए। रितिक और धाता थाने के डेडासाही निवासी अमर सिंह ने बंधक बनाकर कपड़े उतार कर वीडियो बनाया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग की। उसने घर से एक लाख 50 हजार रुपये भी तीनों को दिए। तीनों पांच नवंबर को दोबारा घर आए और एक लाख रुपये की मांग की। युवक ने बताया कि तीनों एक और व्यक्ति से मोबाइल पर बातचीत कर रहे थे। फोन पर तीनों को वह व्यक्ति निर्देश दे रहा था। प्रभारी निरीक्षक बच्चे लाल प्रसाद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed