{"_id":"6a889b22f60550dd9f091272","slug":"youth-drowns-in-pond-while-trying-to-make-a-video-dies-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-160901-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: वीडियो बनाने के चक्कर में पक्का तालाब में डूबा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: वीडियो बनाने के चक्कर में पक्का तालाब में डूबा युवक, मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। जीर्णोद्धार के बाद तैयार शहर के पक्का तालाब में शुक्रवार शाम वीडियो बनाने के चक्कर में युवक की डूबने से मौत हो गई। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद दो युवकों ने उसे तालाब से बाहर निकाला। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सदर कोतवाली के तांबेश्वर नगर कांशीराम कॉलोनी निवासी राजा का पुत्र हिमांशु (18) चार पहिया वाहन चालक था। वह शाम को दोस्त के साथ पक्का तालाब घूमने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहली बार हिमांशु तालाब के बीच तक गया। उसका साथी वीडियो बना रहा था।
कुछ देर बाद वह वापस आया और वीडियो देखने के बाद दोबारा वीडियो बनाने की बात कहकर फिर तालाब के बीच में चला गया। इसी दौरान वह गहराई में डूब गया। हैरानी की बात यह रही कि लोग उसे बचाने के बजाय डूबने का भी वीडियो बनाते रहे। मौके पर मौजूद बाकरगंज निवासी वली और लारैब ने तालाब में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
लारैब ने बताया कि गहराई तक पहुंचने पर डूबे युवक का सिर उसके पैर से टकराया। हिमांशु सिर के बल दलदल में फंसा था। वली की मदद से उसे बाहर निकाला गया। लोग उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौसी आशा देवी ने बताया कि हिमांशु परिवार का इकलौता बेटा था। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि युवक की डूबने से मौत हुई है।