{"_id":"673f82846175a628940ddab4","slug":"youth-aged-between-15-to-29-years-will-participate-in-the-youth-festival-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-124681-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: युवा उत्सव 15 से, 29 वर्ष के युवा करेंगे प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: युवा उत्सव 15 से, 29 वर्ष के युवा करेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन
फतेहपुर। जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 27 नवंबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में होना है। इसमें लोकनृत्य, लोकगीत, कहानी व कविता लेखन, फोटोग्राफी प्रतियोगिता व वर्कशाप, भाषण प्रतियोगिता, साइंस मेला प्रतियोगिता होगी।
इस युवा उत्सव में 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा ही प्रतिभाग कर सकेंगे। विजेता प्रतिभागियों को मण्डल प्रयागराज/राज्यस्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने के चयन किया जाएगा।
इच्छुक प्रतिभागी युवा उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए अपना पंजीकरण युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल कार्यालय विकास भवन कक्ष संख्या 12 में अपना नाम, पता, उम्र, स्पष्ट रूप से उल्लेख करते हुए, अपना पंजीकरण करवा सकते है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर-9794781805 में संपर्क किया जा सकता है। यह जानकारी जिला युवा कल्याण एवं प्राविद अधिकारी अमिताभ कुमार दी।