फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Young man hanged himself while in-laws

ससुराल में युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या

Wed, 13 Nov 2019 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Young man hanged himself while in-laws
हुसैनगंज। मानसिंह का पुरवा में ससुराल आए एक युवक ने रात में फांसी लगाकर जन दे दी। सुबह शव फांसी पर लटका देख हड़कंप मच गया। युवक की मां ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मकनपुर निवासी बुदई लोधी के बेटे सचेंद्र उर्फ सचिन(23) की दो साल पहले मानसिंह पुरवा निवासी रामा देवी से शादी हुई थी। सचेंद्र सोमवार को पत्नी को साथ लेकर ससुराल मानसिंह का पुरवा घूमने आया था। युवक के ससुर अमर सिंह ने बताया कि दामाद ने रात में साथ में खाना खाया और सोने चला गया। सुबह घर के अंदर से बने जीने की छत में लगे हुक में दुपट्टे के फंदे से दामाद का शव लटकता मिला। दामाद का शव देख परिवार खुद हैरान है। घटना की सूचना बेटी की ससुराल के साथ पुलिस को दी गई। युवक की मां चंदरनिया ने बेटे को मारकर फांसी पर लटका देने की आशंका जाहिर की है। प्रभारी निरीक्षक निशिकांत राय ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed