{"_id":"663e7dad061d49523808a424","slug":"young-man-dies-of-electric-shock-13-days-after-marriage-fatehpur-news-c-217-1-fth1002-115174-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शादी के 13 दिन बाद करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शादी के 13 दिन बाद करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर थानाक्षेत्र के कस्बे में युवक की शुक्रवार रात कूलर के करंट से मौत हो गई। युवक अपने कमरे के कूलर की मरम्मत कर रहा था। उसकी 13 दिन पहले शादी हुई थी। युवक की मौत से परिवार का हाल बेहाल है।
कस्बा निवासी संतोष उर्फ पप्पू द्विवेदी (30) पुत्र आदित्य द्विवेदी के कमरे का कूलर खराब हो गया था। वह कूलर की मरम्मत कर रहा था। इसी बीच कूलर में करंट आ गया। इसकी चपेट में आकर पप्पू बुरी तरह झुलस गया। घरवाले उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक का देर रात शव घर पहुंचा। मां, पत्नी और दिव्यांग भाई बेहाल हो गए। युवक की शादी 26 अप्रैल को फतेहपुर की युवती के साथ हुई थी। पति की मौत से पत्नी बेसुध है। पप्पू घर-घर जाकर आचार्यी का काम करता था। दो भाइयों में छोटा बबलू पैरों से दिव्यांग है। पुलिस को अब तक सूचना नहीं दी गई है। (संवाद)