फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Young man consumed poison at the doorstep, died

Fatehpur News: घर के दरवाजे पर युवक ने जहर खाया, मौत

Wed, 04 Oct 2023 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Young man consumed poison at the doorstep, died
बहुआ। ससुराल से आए युवक ने सोमवार रात घर के बाहर जहर खाकर जान दे दी। घटना का मंगलवार सुबह परिजनों को पता लगा। परिजनों का हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

ललौली थानाक्षेत्र के महना गांव निवासी इलेक्ट्रीशियन अमित कुमार सोनी (32) पत्नी ज्योति देवी और बच्चों के साथ बंधवा में बने मकान में रहता था। उसे शराब का लती बताया जाता है। घरेलू कलह की वजह से पत्नी ज्योति देवी और बच्चों को लेकर आठ माह पहले ससुराल बांदा जिला तिंदवारी में किराये में रहने लगा था। वहीं इलेक्ट्रीशियन का काम भी करने लगा।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अमित का किसी बात पर पत्नी से विवाद हो गया। वह दुकान खुली छोड़कर शाम को बंधवा चला आया था। घर के चबूतरे पर रात को बैठकर शराब पी। इसके बाद सल्फास की गोलियां खा लीं। उसकी मौके पर मौत हो गई। गोलियां के दो खाली पाउच, गिलास, चप्पल मौके पर मिले। ग्रामीणों ने सुबह शव देखकर परिजनों को सूचना दी। घटना से मां मुन्नी देवी और पत्नी ज्योति देवी का हाल बेहाल दिखा। मृतक अपने पीछे एक बेटा विराट (6), बेटियां माही (9) तनु ( छह माह) को छोड़ गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रभूषण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह पहले भी जान देने की कोशिश की थी
करीब तीन माह पहले अमित ने तिंदवारी में डाई पीकर जान देने की प्रयास किया था। इलाज के बाद उसकी जान बच सकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि घरेलू कलह के चलते बंधवा में जमीन खरीदकर मकान बनवाकर पत्नी बच्चों के साथ रहता था। शराब पीने की वजह से पत्नी से विवाद होता रहता था। पत्नी के कहने पर तिंदवारी में किराये के मकान में रहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed