{"_id":"679929b7191f6acef305acb4","slug":"young-man-beaten-after-changing-atm-card-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-128349-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: एटीएम कार्ड बदलकर युवक से टप्पेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: एटीएम कार्ड बदलकर युवक से टप्पेबाजी
विज्ञापन
बहुआ। एटीएम का पिन बदलने के बहाने टप्पेबाजों ने युवक के मोबाइल से 15 हजार रुपये की टप्पेबाजी की।
ललौली थाना क्षेत्र के खुरमानगर निवासी शिवनंदन सविता (33) हरियाणा के गुरुग्राम में फर्नीचर कारीगर हैं। वह 19 जनवरी को गांव लौटे। 27 जनवरी को भाभी के बहुआ कस्बे में इंडियन बैंक से 30 हजार रुपये निकालने गए। रुपये निकालने के बाद बैंक के बाहर एटीएम बूथ से कार्ड का पिन नंबर बदलने लगे। बूथ के बाहर खड़े तीन युवकों में से एक ने पिन बदलने में मदद के बहाने से कार्ड बदलकर उसे दूसरा कार्ड थमा दिया।
इसके बाद तीनों वहां से चले गए। कुछ देर बाद शिवनंदन के मोबाइल पर 15 हजार रुपये ट्रांजेक्शन के तीन मैसेज मिले। युवक को उसके साथ टप्पेबाजी की घटना की जानकारी हुई। वह बैंक पहुंचा और स्टेटमेंट निकलवाया। पता लगा कि खाते से चार-चार हजार रुपये बूथ और सात हजार की रकम स्वैप मशीन से निकाली गई है। (संवाद)