{"_id":"68c6b2f3d91f0a6fa80a6331","slug":"young-leaders-from-various-parties-joined-congress-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1265932-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: विभिन्न दलों के युवा नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: विभिन्न दलों के युवा नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन
विज्ञापन
फोटो-16-सदस्या ग्रहण के युवा सदस्य व पार्टी के अन्य अधिकारी। संवाद
फतेहपुर। शहर कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में रविवार को सदस्यता ग्रहण समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के पांच सक्रिय युवा नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों पर चलने की शपथ दिलाई।
कांग्रेस में शामिल होने वाले युवा नेताओं में संजय कुमार मौर्य, प्रेम चंद्र मौर्य, अंकित पाल, अंकुश मिश्रा और रवि मौर्या शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने सभी शामिल युवाओं का स्वागत करते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी सर्वधर्म समभाव और सभी वर्गों के सम्मान में विश्वास रखती है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता शेख एजाज अहमद, उपाध्यक्ष हिदायत उल्ला खां, पार्टी प्रवक्ता इंजी. देवी प्रकाश दुबे आदि लोग मौजूद रहे। (संवाद)