फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   yojna,pm,avaas

असोथर नगर पंचायत में पीएम आवास बनाने की प्रक्रिया शुरू

Fri, 06 May 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
yojna,pm,avaas
डूडा आफिस में काम करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। नव गठित नगर पंचायत असोथर में निकाय के मानकों के आधार पर विकास कार्य कराए जाएंगे। इसकी शुरुआत 1000 प्रधानमंत्री आवास बनाने से की जा रही है। आफ लाइन जमा आवेदन सत्यापन के लिए भेजे गए हैं। इसके बाद शासन को सूची भेजकर बजट की मांग की जाएगी। योजना से लोगों के आशियाने का सपना साकार हो सकेगा। सभी पात्र लोगों को ढाई-ढाई लाख रुपये तीन किस्तों में दिए जाएंगे।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के पहले नवगठित नगर पंचायत असोथर निकाय की पहली योजना पर काम शुरू हो गया है। सबसे पहली योजना के रूप में 1000 प्रधानमंत्री आवास बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है। अब प्रधानमंत्री आवासों की लागत ग्रामीण क्षेत्र से दो गुनी ढाई लाख होगी। स्वीकृत होने के बाद लाभार्थी को पहली किस्त में 50 हजार, दूसरी किश्त में डेढ़ लाख और अंतिम किश्त में 50 हजार की धनराशि मिलेगी।
विज्ञापन

डूडा के परियोजना अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि नवगठित नगर पंचायत असोथर में अभी तक सभी विकास कार्य ठप पड़े थे। पहली योजना के तहत प्रधानमंत्री आवासों के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है। इससे पात्रों के आवास का सपना साकार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसंतलाल का कहना है कि कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा मिलने से लोग खुश हैं। अब नाली, खरंजा के साथ गंदगी की समस्या से निजात मिल जाए तो और बेहतर होगा। इससे स्वास्थ्य के अलावा विकास के रास्ते खुलेंगे।
दीनदयाल का कहना है कि नगर पंचायत का दर्जा मिलने से अब लोगों का पक्की छत मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्र में पीएम आवास निर्माण के लिए एक लाख 20 हजार मिलता है। इससे भवन का निर्माण नहीं हो पाता था।
जगदेव का कहना है कि अरसे बाद नगर पंचायत का दर्जा मिला है। ऐसे में न सिर्फ क्षेत्र का विकास होगा बलिक यहां के लोगों को काम भी मिलेगा। इससे उन्हें पलायन नहीं करना पड़ेगा।

झल्लर का कहना है कि कस्बे में सबसे गंभीर समस्या पीने के पानी की है। चार दशक पुराना ओवरहेड टैंक कंडम हो चुका है। जलापूर्ति के लिए एकमात्र नलकूप है। उम्मीद है कि जलापूर्ति के लिए पर्याप्त संसाधन तैयार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed