फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Worship of the idol found during the excavation has begun

Fatehpur News: खोदाई के दौरान मिली मूर्ति की पूजा अर्चना शुरू

Thu, 15 May 2025 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Worship of the idol found during the excavation has begun
अल्लीपुर। ब्लॉक मलवां के चक्की गांव में सोमवार को जमीन समतल करते समय मिली भगवान विष्णु की मूर्ति की पूजा अर्चना शुरू हो गई है। मूर्ति को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। सभी में मूर्ति को लेकर उत्सुकता है।
विज्ञापन

खेल मैदान समतल करते समय निकली भगवान विष्णु की मूर्ति की सुरक्षा में प्रधान विनोद साहू, पंचायत मित्र समेत ग्रामीण पंडाल में बैठकर कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि आपसी सहयोग से 51 किलो की मिठाई बांटी गई है। मंगलवार को खोदाई में एक बड़ा शिवलिंग भी दिखा है। प्रशासन ने खोदाई रोक दी है। खोदाई में कुछ खंडित मूर्तियों के अवशेष भी मिले हैं।
विज्ञापन

बुजुर्ग ग्रामीण राज बहादुर, विजयपाल, अवधेश ने बताया की पूर्व में यह मुगलकालीन किला रहा है। गांव के 80 वर्षीय बुजुर्ग रामरतन बताते हैं कि बचपन में यहां खंडहर रहा है। खोदाई करने वाले मजदूर बसंत, मंगू, अवधेश, छोटेलाल व मंगल ने बताया कि खोदाई के दौरान फावड़ा एक भारी पत्थर से टकराकर टूट गया था। दूसरे फावड़े से खोदाई करने पर पहले मूर्ति का ऊपरी भाग दिखा। गहराई तक खोदाई की गई तो मूर्ति निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्राम प्रधान विनोद साहू ने बताया कि हमारे बुजुर्ग बताते थे कि यहां एक चक्रवर्ती राजा का किला था। किला नष्ट होने के बाद यहां बंजारों का कबीला भी रहा है। पूर्व में कई बार दशकों पहले अगल-बगल बंजारे घूमते देखे गए थे। इसमें और भी पौराणिक चीजें मिल सकती हैं। उन्होंने कहा राजस्व अधिकारियों को सूचित किया है। लेखपाल प्रेमचंद्र दुबे मौके पर मौजूद रहे।




बिंदकी उपजिलाधिकारी प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि खेल मैदान के समतलीकरण में पत्थर की मूर्तियां निकली हैं। पुरातत्व विभाग को सूचना दी जाएगी ताकि पहले क्या था और मूर्ति किस कालखंड से संबंधित है इसकी जानकारी हो सके। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed