फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   worker,angan badi,fathepur news,asked pension,benifit of gratuity

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगा पेंशन, ग्रज्युटी का लाभ

Sun, 14 Mar 2021 06:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
worker,angan badi,fathepur news,asked pension,benifit of gratuity
नहर कालोनी में धरना प्रदर्शन करती आंगलबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने 62 साल की आयु में सेवानिवृत्त होने वाली आंगनबाड़ी कर्मचारियों को पेंशन और ग्रेज्युटी देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

रविवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नहर कालोनी में धरना देकर 10 सूत्री मांगों को उठाया। इसके बाद डीएम को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा गया है कि अन्य राज्यों की तरह प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पेंशन और ग्रेज्युटी का लाभ दिया जाए। सालाना बढ़ोत्तरी का लाभ दिया जाए।

प्रदेश सरकार ने अपने घोषण पत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 15 हजार, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 10 हजार मानदेय दिए जाने की बात कही थी।
मातृ समिति के खाते से अन्न प्राशन और गोद भराई के धनराशि से बैंकों में की जाने वाली कटौती बंद कराई जाए।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की स्वयं सहायता समूहों की संबद्धता खत्म की जाए। दो महीने का रुका मानदेय तुरंत दिलाया जाए।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए गए मोबाइल खराब हो चुके हैं। अच्छे मोबाइल दिया जाएं। सभी चिकित्सीय अवकाश की सुविधा प्रदान की जाए।
प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष सुनंदा तिवारी, रेखा तिवारी, अरुणा मिश्रा, गीता सिंह, अल्का, ऊषा देवी, सीमा सिंह, अखिलेश कुमारी, गुडिया देवी, निर्मला, रीता देवी, लीलावती यादव, शाकरा बानों, सुनीता यादव, मंजू यादव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed