फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman's maternal house and in-laws clash, four injured

Fatehpur News: महिला के मायके व ससुराली भिड़े, चार घायल

Fri, 14 Jun 2024 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Woman's maternal house and in-laws clash, four injured
फतेहपुर। मलवां थाने के पनई इनायतपुर गांव में घरेलू विवाद पर महिला के मायके और ससुरालियों के बीच मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एक पक्ष से गंगासागर सिंह ने बताया कि बेटे शिवप्रताप सिंह और बहू कोमल के बीच कहासुनी हो रही थी। इस पर कोमल के मायके से उसके पिता गणेश सिंह, मां, भाई राज घर आए। वह लोग परिवार को गाली-गलौज करने लगे। दामाद लक्ष्मी सिंह ने समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इसी दौरान गणेश सिंह ने पत्नी, बेटे संग गाली गलौज कर दामाद को पीटा। उनका बहू कोमल ने सहयोग किया। दामाद व बीच-बचाव में आए बड़े भाई बलदेव सिंह को चोट आई। उधर, कोमल देवी ने बताया कि उसकी दूसरी शादी देवर के साथ दो मई 2023 को हुई थी। कुछ दिन बाद दहेज की मांग को लेकर सास मीरा देवी, ससुर गंगासागर सिंह दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसे मायके भेजने के लिए ससुर, नंदोई लक्ष्मी सिंह ने पिता को घर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता, भाई, प्रधान कुलदीप मौर्या ससुराल पहुंचे। उन लोगों पर ससुराली उसे मायके ले जाने का दबाव बनाने लगे। नंदोई लक्ष्मी भड़क उठे और परिजनों को गाली गलौज की। मना करने पर भाई, पिता व मां को पीटा। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed