फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman's dead body found hanging, accused of murder

Fatehpur News: महिला का फंदे से शव लटका मिला, हत्या का आरोप

Sat, 01 Mar 2025 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Woman's dead body found hanging, accused of murder
खखरेरू। थाना क्षेत्र के बरैचा गांव में महिला ने शनिवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। धाता थाना के डेंडासाही निवासी झूरीलाल की पुत्री रिंकी (28) की शादी 23 दिसंबर 2016 को खखरेरू थाने के बरैचा निवासी ज्ञानचंद्र के साथ हुई थी। गांव किनारे जितेंद्र प्रसाद तिवारी के बाग में नीम के पेड़ पर साड़ी के फंदे से महिला का शव लटकता मिला। महिला के पिता का आरोप है कि शादी के बाद पुत्री को उसका पति, सास, नंदोई, नंद प्रताड़ित करते थे। ससुरालियों ने शुक्रवार को पुत्री को पीटकर मार डाला। इसके बाद बाग में आत्महत्या दर्शाने के लिए शव फंदे पर लटका दिया। महिला की सास केशरानी ने बताया कि बेटे और बहू के बीच रात को विवाद हुआ था। बेटे की सूचना पर पुलिस आई थी। दोनों को पुलिस ने समझाया और थाने आने को कहकर चली गई थी। करीब रात 10 बजे बहू शौच के लिए गई थी। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास खोजबीन की थी, कोई सुराग नहीं लगा था। इसके बाद बहू के मायके में सूचना दी गई थी। सुबह बहू के शव लटके होने की खबर मिली। प्रभारी निरीक्षक बीएल प्रसाद ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed