{"_id":"6a5fc59f0143b8fe2107153d","slug":"womans-body-found-hanging-murder-alleged-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-158992-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: फंदे में लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: फंदे में लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
फाइल फोटो-15-चांदनी। स्रोत: परिजन
बकेवर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के मझिलेगांव में सोमवार रात एक महिला का शव कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने महिला के ससुरालियों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र के सराय हरपाली गांव निवासी रमेश की पुत्री चांदनी (20) ने बकेवर थाना क्षेत्र के मझिलेगांव निवासी विनय के साथ 2024 में प्रेम विवाह किया था। सोमवार रात करीब नौ बजे चांदनी का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका पाया गया। परिजन की सूचना पर पुलिस और मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फंदा काटकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
चांदनी के पिता रमेश ने का आरोप है कि शादी के बाद से ही चांदनी को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। पिता रमेश ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या कर उसे फंदे पर लटकाया गया है। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि रमेश की तहरीर पर पति विनय सहित छह ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पति विनय और ससुर राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अन्य चार आरोपियों की तलाश में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।