फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman's body found hanging in a closed room

Fatehpur News: बंद कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Mon, 22 Sep 2025 07:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging in a closed room
फाइल फोटो-16-प्रीती। स्रोत परिजन
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार में सोमवार को बंद कमरे में फंदे से लटका महिला का शव मिला। महिला के भाई ने मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

गाजीपुर कस्बा निवासी संतोष कुमार पांडेय की पुत्री प्रीति (25) की शादी 10 जुलाई 2019 में कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार में राहुल मिश्रा के साथ हुई थी। सोमवार को दोपहर भीतर से बंद कमरे में प्रीति का शव खूंटी के सहारे साड़ी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन


कमरे के अंदर छोटे बेटे आयुष तीन के रोने की आवाज सुनकर परिजन ने दीवार तोड़कर देखा तो शव फंदे पर लटक रहा था। परिजन ने शव नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी।

प्रीती के भाई दुर्गेश पांडेय ने बताया कि पड़ोसियों की सूचना पर वह लोग पहुंचे हैं। बहनोई राहुल बहन के साथ हमेशा मारपीट करता था। कई बार गांव में मारपीट को लेकर पंचायत भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के दो बेटे आरुष (6) और आयुष (3) हैं। थानाध्यक्ष शैलेष कुमार ने बताया कि मायके पक्ष ने ससुरालीजन पर पहले हत्या का आरोप लगाया। शाम को दोनों पक्षों के बीच समझौते के लिए बात शुरू हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed