फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman was killed for opposing illegal relations

घर में घुसकर पड़ोसी ने महिला की थी हत्या

Sat, 20 Feb 2021 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Woman was killed for opposing illegal relations
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला की हत्या अवैध संबंधों का विरोध करने पर हुई थी। मृतका के पति ने एक युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला घर में अकेली रहती थी। पति मुंबई और दो बेटे अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करते हैं। बुधवार सुबह घर से महिला बाहर नहीं निकली तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। घर के दरवाजे अंदर से बंद थे। पुलिस पड़ोसी की छत के रास्ते आंगन में पहुंची थी। महिला का शव तखत पर पड़ा मिला था। आसपास कोई सामान बिखरा नहीं था। मौके से प्रतीत हुआ कि किसी ने महिला की सोते समय ही हत्या की होगी। महिला का पति शव के अंतिम संस्कार के बाद गुरुवार को बिंदकी कोतवाली पहुंचा।
विज्ञापन

पति ने आरोप लगाया है कि युवक कयूम के पत्नी से गलत रिश्ते हो गए थे। बेटों के बड़े होने के कारण पत्नी अब रिश्ते का विरोध करने लगी थी। तभी पत्नी को कयूम ने मार डाला। पुलिस ने आरोपी कयूम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में किसी ठोस वस्तु से प्रहार कर हत्या करने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने गांव के कुछ लोगों से पूछताछ भी की है। पुलिस का पता चला है कि युवक का अक्सर महिला के घर आना जाना था। एसपी सतपाल आंतिल ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed