{"_id":"6a3ec69e3c244d6a1f0c3b5c","slug":"woman-takes-her-own-life-by-hanging-herself-after-an-argument-over-the-phone-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-157482-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: फोन पर कहासुनी के बाद महिला ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: फोन पर कहासुनी के बाद महिला ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
हसवा। थरियांव थाना क्षेत्र के बेनीगंज गांव में बृहस्पतिवार रात पति से बातचीत के बाद महिला साड़ी के फंदे से लटक गई। महिला की मां ने सास, ससुर और जेठानी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बेनीगंज गांव निवासी मानसिंह, पिता फूल सिंह के साथ मुंबई में नौकरी करता है। पत्नी जानकी देवी (30) सास कौशल्या देवी, जेठानी सरिता देवी के साथ रहती थी। वह रात को पति से मायके जाने की जिद कर रही थी। कॉल पर कहासुनी के बाद कमरे चली गई। परिजन ने सुबह उसका शव पंखे के कुंडे पर साड़ी के फंदे से लटका देखकर पुलिस को सूचना दी।
पोस्टमार्टम हाउस में मलवां थाने के माधौपुर निवासी शिवकुमारी ने बताया कि पुत्री की शादी 10 वर्ष पहले हुई थी। उसे सास व जेठानी प्रताड़ित करते थे। पुत्री की हत्या कर शव फंदे से लटकाया गया है। चौकी प्रभारी अरुण मौर्या ने जांच की। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि महिला का मोबाइल मिला है। मोबाइल की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।