फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman sent to jail in FCI employee murder case

Fatehpur News: एफसीआई कर्मी हत्याकांड में महिला को जेल भेजा

Tue, 07 Mar 2023 10:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 07 Mar 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Woman sent to jail in FCI employee murder case
थरियांव। एफसीआई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने नामजदगी के आधार पर महिला को संगीन अपराध में जेल भेज दिया है। चर्चा है कि वारदात के खुलासे के दबाव में पुलिस ने अपनी केस डायरी में मनगढ़ंत कहानी लिखी है। घटनास्थल से गायब नकदी, हाथ की अंगूठी, गले की लॉकेट, मोबाइल का सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

थरियांव थानाक्षेत्र के मवइया गांव के तलकापुर निवासी छत्रपाल पासवान (65) एफसीआई विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। कर्मी का नलकूप में बने घर की छत से 24 फरवरी को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर शव मिला था। पुत्र श्यामबाबू की तहरीर पर गांव की चंदा देवी उर्फ भोलाइन और राजरानी व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में नामजद भोलाइन ने अपना गुनाह कबूला है। भोलाइन के नाम पर एक बीघा खेत थे। वह कर्मी के घर में मजदूरी करती थी। घर भी आती-जाती थी। कर्मी उसे जमीन बेचने के लिए दबाव बनाता था। तभी महिला ने कर्मी के नशे में होने का फायदा उठाया और कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला। महिला को हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी के साथ जेल भेजा है।
विज्ञापन

खुलासे में लगी सवालों की झड़ी
हत्याकांड जैसे संगीन अपराध में पुलिस के सामने तमाम सवाल खड़े हैं। थानाध्यक्ष/विवेचक सवालों पर टालमटोल ही करते रहे। सवाल उठता है कि कर्मी का शव बिना कपड़ों के मिला था। हत्यारोपी सही है तो गायब नकदी, हाथ की अंगूठी, गले की लॉकेट, मोबाइल बरामदगी क्यों नहीं। पुलिस भोलाइन को घटना के बाद से ही हिरासत में ले रखी थी। गुनाह कबूल कराने में 11 दिन पुलिस को लग गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला का अंतिम कबूलनामा यह है कि वह कर्मी के घर से रात को निकल रही थी, तभी तीन लोग घुसे। उनकी पुलिस ने जानकारी क्यों नहीं जुटाई। नामजद ही जेल भेजने थे तो राजरानी को क्यों छोड़ा। कर्मी सेहतमंद था, इन हालातों में अकेली महिला कैसे कत्ल कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में बाइक भिड़ी, तीन घायल
हथगाम। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत रायचंद्रपुर निवासी दीपक, पिंटू और आदित्य एक बाइक से हथगाम की ओर जा रहे थे। सिठौरा गांव में खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में जा टकराए। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। (संवाद)

--------
बाइक सवार मां-बेटा घायल
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के सुल्ताननगर हाईवे पर कार की टक्कर से मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में हसवा निवासी राजू मैकेनिक और बड़ी मां शकीला गंभीर रूप से घायल हुई हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed