{"_id":"6a9331ae4c2080b62106c6c4","slug":"woman-riding-bike-dies-after-being-hit-by-car-sister-critically-injured-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-161375-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बहन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बहन गंभीर
विज्ञापन
बिंदकी। मंडराव गांव के पास शनिवार दोपहर कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई। छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक चला रहे महिला के बहनोई को चोट नहीं आई।
औंग थाना क्षेत्र के रहसूपुर निवासी सिद्ध गोपाल शनिवार दोपहर करीब 12 बजे जाफरगंज थाना क्षेत्र के लालपुर गांव स्थित ससुराल पत्नी मुन्नी देवी (55) और उनकी बड़ी बहन ननकी देवी (65) को बाइक से गांव लौट रहे थे। मंडराव गांव के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ननकी देवी पत्नी स्व. रामपाल निवासी सेमटा झाल थाना नरवल कानपुर नगर की मौके पर ही मौत हो गई।
मुन्नी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने घायल मुन्नी देवी को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से निकल गया। परिजन ने बताया कि दोनों बहनें रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने के बाद घर लौट रही थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।