{"_id":"63f907dd2fa879c2580feac4","slug":"woman-given-triple-talaq-for-not-getting-two-lakh-rupees-fatehpur-news-c-12-1-95355-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दो लाख रुपये न मिलने पर महिला को दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दो लाख रुपये न मिलने पर महिला को दिया तीन तलाक
Sat, 25 Feb 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sat, 25 Feb 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। दहेज में दो लाख रुपये न मिलने पर ससुरालीजनों ने महिला को मारा-पीटा। पति ने तीन तलाक देकर महिला को घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत तीन ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के बुदवन निवासी आबिद अली की पुत्री शहीदा का निकाह सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी निवासी मो. अज्जन से 10 साल से पहले हुआ था। उसके दो बेटे और एक बेटी है। पति कानपुर में सैलून का काम करता है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से छोटी-छोटी बातों और दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर पति, देवर आरिफ, सास जन्नतुन निशा, ननद तसलीम बानो प्रताड़ित करते आ रहे हैं।
कुछ दिन पहले पति कानपुर से घर आए। आरोप लगया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर मारा-पीटा और तीन बार तलाक बोल दिया। उसके गहने भी छीनकर पति साथ ले गए। इसके बाद ससुरालीजनों ने कमरे में बंद कर मारापीटा। किसी को तीन तलाक के बारे में न बताने के लिए कहा। इसके बाद घर से भगा दिया। घटना के बाद से मायके में पिता के साथ रह रही है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।