{"_id":"695ac7fad8f7ab9d780d7f5e","slug":"woman-duped-of-rs-185-lakh-on-pretext-of-modelling-job-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-146848-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: माॅडलिंग का झांसा देकर महिला से 1.85 लाख रुपये की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: माॅडलिंग का झांसा देकर महिला से 1.85 लाख रुपये की साइबर ठगी
विज्ञापन
फतेहपुर। साइबर अपराधियों ने बच्चों की माॅडलिंग का झांसा देकर सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस निवासी महिला से 1.85 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस निवासी प्रथम राठौर की पत्नी सौम्या चौहान ने बताया कि वह फेसबुक के टिनी वॉडर पेज पर बच्चों की माॅडलिंग से जुड़ी जानकारी देख रही थीं। पेज पर कई लोग जुड़े हुए थे और बच्चों की माॅडलिंग और प्रमोशन के लिए चैटिंग दिख रही थी।
सौम्या ने पेज पर दिए गए नंबर पर संपर्क किया। इस पर उन्होंने शुरू में 50 हजार रुपये की माॅडलिंग फीस खाते में भेजने की बात कही। इसके बाद टेलीग्राम लिंक मिला। यहां बच्चों की फोटो भेजी गई। टेलीग्राम लिंक पर प्रमोशन का टास्क पूरा करने लगी। इसके बाद 15 हजार रुपये उनके खाते में आ गए।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बच्चे की माॅडलिंग कराने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की मांग की गई। महिला ने दो बैंक खातों में डेढ़ लाख रुपये और बेटे की फोटो भेज दी। लिंक पर पांच लाख रुपये का लाभ दिखने लगा लेकिन रकम खाते में नहीं आई।
जब महिला ने संपर्क किया तो उसे टेलीग्राम और फेसबुक पेज से हटा दिया गया। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि मामला साइबर ठगी का है और पुलिस जांच कर रही है।