{"_id":"6aa58f78f0da96cf7e084f98","slug":"woman-dies-brother-sister-and-nephew-injured-after-being-hit-by-a-dumper-truck-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-162338-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: डंपर की टक्कर में भाई-बहन और भांजा घायल, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: डंपर की टक्कर में भाई-बहन और भांजा घायल, महिला की मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। डंपर चालक ने शुक्रवार रात बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भाई, बहन और चार वर्षीय भांजा घायल हो गए। वहीं इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बरौंहा गांव निवासी राकेश शर्मा ने बताया कि छोटी बहन सावित्री देवी (35) की शादी कौशाम्बी जिले के महेवा थाना क्षेत्र के मरई गांव निवासी मुकेश शर्मा से हुई थी। रक्षाबंधन पर सावित्री चार वर्षीय बेटे के साथ मायके आई थी। शुक्रवार शाम राकेश बहन और भांजे को बाइक से उसकी ससुराल छोड़ने जा रहे थे।
हथगाम थाना क्षेत्र के सेमरा मानपुर मोड़ के पास डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सावित्री की मौत हो गई। थानाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।