फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman caught holding a healing prayer meeting at home; accused of religious conversion.

Fatehpur News: घर में चंगाई सभा कराने में महिला को पकड़ा, धर्मांतरण का आरोप

Sat, 22 Aug 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Woman caught holding a healing prayer meeting at home; accused of religious conversion.
फोटो-25-गृहस्वामिनी राजकुमारी से पूछताछ करती पुलिस। संवाद
हुसैनगंज (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के सातमील गांव की नई बस्ती आजाद नगर में शुक्रवार को घर में चंगाई सभा में बीमारी और दिव्यांगता दूर करने का झांसा देकर महिलाओं को बुलाया गया। एक ही घर में कई महिलाओं को देखकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को शंका हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन

पुलिस ने सभा पर छापा मारकर कई महिलाओं से पूछताछ की और बाइबिल की तीन पुस्तकें बरामद कीं। इस दौरान धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने के आरोप में महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आया है कि महिला करीब दो वर्ष से घर में ही चंगाई सभा करा रही थी।
विज्ञापन

नई बस्ती आजाद नगर निवासी मइयादीन पासवान अहमदाबाद में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी राजकुमारी पर आरोप है कि वह अशिक्षित महिलाओं को बीमारी ठीक करने समेत अन्य प्रलोभन देकर सप्ताह में दो दिन घर बुलाती थीं। यहां महिलाओं को बाइबिल की पुस्तकें पढ़वाई जाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजरंग दल के गौर शुक्ला, शालू पंडित और पंकज चौरसिया की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में सभा होती मिली। यहां आजाद नगर, सातमील और हुसैनगंज क्षेत्र की कई महिलाएं मौजूद थीं। महिलाओं ने पुलिस को बताया कि उन्हें बीमारी ठीक करने के बहाने बुलाया जाता था।
बजरंग दल कार्यकर्ता गौर शुक्ला ने आरोप लगाया कि महिलाओं को गुमराह कर धर्मांतरण कराया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि राजकुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।



ये होती चंगाई सभा
चंगाई सभा ईसाइयों में प्रार्थना सभा मानी जाती है। इसमें यीशु मसीह से प्रार्थना के साथ लोगों को बाइबिल के संदेश सुनाए जाते हैं। सभाओं में बीमारी, दिव्यांगता और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलने तथा जीवन में प्रसन्नता आने का दावा किया जाता है। सामूहिक प्रार्थना, धार्मिक गीत और उपदेश भी होते हैं। आयोजकों की ओर से प्रार्थना के जरिये चमत्कारिक रूप से रोग और अन्य बाधाएं दूर होने का दावा किया जाता है।

फोटो-25-गृहस्वामिनी राजकुमारी से पूछताछ करती पुलिस। संवाद

फोटो-25-गृहस्वामिनी राजकुमारी से पूछताछ करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed