फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman beaten up over pole-peg dispute, report filed against mother and daughters

Fatehpur News: खूंटा गाड़ने के विवाद महिला को पीटा, मां-बेटियों पर रिपोर्ट

Sun, 01 Jun 2025 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten up over pole-peg dispute, report filed against mother and daughters
हुसैनगंज। खूंटा गाड़ने के विरोध पर मां ने तीन बेटियों संग शनिवार को पड़ोसी बुजुर्ग महिला को डंडे से पीटा। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने चार महिलाओं के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के जमरावां गांव के सुमेर पासवान की पत्नी बुधनी ने बताया कि पड़ोसी होरीलाल पासवान की पत्नी रामा देवी दोपहर को उसकी सहन की जमीन पर अपने मवेशी बांधने के लिए खूंटा गाड़ रही थी। खूंटा गाड़ने का विरोध करने पर रामा देवी ने अपनी पुत्रियों मंजू, ननकी, मंजुला संग डंडे व लात-घूसों से उसे पीटा। मारपीट में महिला के अंदरुनी चोटें आईं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। एसआई बृजेंद्र माथुर ने बताया कि महिला व उसकी तीन पुत्रियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed