फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   wife with lover killed husband

पति की हत्या में प्रेमी संग पत्नी गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2015 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sat, 19 Sep 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
wife with lover killed husband

गाजीपुर थाना क्षेत्र बहादुरपुर गांव के रामविशाल यादव हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके शुक्रवार को जेल भेजा है। हत्याकांड को अंजाम उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दिया था। दोनों ने बड़ी बेरहमीपूर्वक घटना को अंजाम देने के बाद लाश को पड़ोस के गांव में दफन दिया था।

विज्ञापन

गौरतलब रहे कि बहादुरपुर गांव निवासी रामविशाल यादव 21 अगस्त से लापता हो गया था। पड़ोस के गांव भोलापुर गांव के रामसजीवन के खेतों से 12 सितंबर को बोरे में भरकर दफन किया शव कं काल हालत में बरामद हुआ था। पुलिस ने छानबीन शुरू की थी। मृतक के भाई रामेश्वर ने अपनी भाभी संगीता और उसके प्रेमी चुन्नू यादव पर हत्या का आरोप लगाया था। एसओ संजय सिंह ने बताया कि लाश की बरामदगी के बाद पड़ताल की जा रही थी। मृतक की पत्नी संगीता ने पुलिस की पूछताछ में कुछ नहीं कबूला था। पुलिस आशंकित चुन्नू यादव की खोजबीन में जुटी रही है। बहादुरपुर गांव से चुन्नू को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी बताया कि उसने मृतक रामविशाल की उसकी पत्नी के साथ ही मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। संगीता ने अपने पति को खाने के साथ बेहोशी की दवाएं मिलाकर खिला दी थी। इससे वह बेहोश हो गया था। उसको संगीता ने रात के करीब दस बजे कॉल करके घर बुलाया था। घर के अंदर दो डंडों के बीच रामविशाल की गर्दन रखकर दबा दी गई थी। इसके बाद फावड़े और कुल्हाड़ी से कई टुकड़ों में शरीर को काट डाला था। वह दोनो ही बोरे में लाश को भरने के बाद साइकिल के बीच में रखकर भोलापुर गांव गए थे। वहीं पर लाश को दफन करके चले आए थे।
विज्ञापन


इंसेट
तीन साल के प्रेम प्रसंग में मृतक हो गया था बाधक
पत्नी के तीन साल से चल रहे प्रेम प्रसंग पर मृतक रामविशाल सूरत से लौटने के बाद बाधक बन गया था। उसको पत्नी और चुन्नू यादव के बारे में सबकुछ पता चल गया था। दोनों के मिलने जुलने का विरोध करता था। यही कारण उसकी मौत का बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
कई बार चुन्नू कर चुका था हमला
मृतक रामविशाल के प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर चुन्नू ने कई बार उसकी जान लेने की कोशिश की थी। लेकिन हमेशा असफल हो जाता रहा है। इस मर्तबा चुन्नू ने मृतक की पत्नी को भी हत्याकांड में शामिल कर लिया था। एसओ संजय सिंह ने बताया कि मृतक पर एक साल पहले चुन्नू ने गोली मारकर जान लेने की कोशिश की थी। हाल में 19 सितंबर को मृतक और चुन्नू के बीच झगड़ा हुआ था। तब भी चुन्नू ने रामविशाल से कुल्हाड़ी से हमला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed