फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Wife thrown out of home with triple talaq for not having children

Fatehpur News: औलाद न होने पर पत्नी को तीन तलाक बोल घर से निकाला

Thu, 21 Mar 2024 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Wife thrown out of home with triple talaq for not having children
फतेहपुर। बच्चा पैदा न होने पर पत्नी को तीन तलाक बोलकर पति ने घर से निकाल दिया। महिला ने दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। मामले में पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

हथगाम थाने के बंदीपुर गांव के राजापुर निवासी सना फात्मा का निकाह 20 मार्च 2020 को शहर के बाकरगंज चांद खां हाता निवासी सैय्यद अशफाक हुसैन उर्फ शानू के साथ हुआ था। महिला का आरोप है कि निकाह के दो तीन माह बाद से पति, ननद शबनम, अंजुम, अलवीना दहेज में बाइक व दो लाख रुपये की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर प्रताड़ित करने लगे। ननद पति को उकसाती रही कि उसे कोई औलाद नहीं है। वह पति की दूसरी शादी करा देंगी। उसे तलाक दे दो। पति व ननद 14 मार्च की रात दहेज की मांग पूरी करने को विवाद करने लगे। इसी दौरान पति अशफाक हुसैन ने तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया। दहेज और बच्चा पैदा नहीं होने की बात कहते हुए घर से निकाल दिया। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed