फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Wife injured by husband's beating dies

पति की पिटाई से घायल पत्नी ने दम तोड़ा

Mon, 30 May 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Wife injured by husband's beating dies
सुहाना सिद्दीकी की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
थरियांव। पति की पिटाई से घायल युवती की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने भाई की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव उदईसरांय निवासी शमशाद अहमद ने बताया कि उसकी बहन सुहाना (24) की शादी दो साल पहले रायबरेली जिले के थाना डलमऊ के शेखवाड़ा निवासी निहाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर बहन को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे।
बहन की 18 मई को उसके पति, ससुर निसार, सास ने मारा पीटा। मारपीट के बाद बेहोशी की हालत में फतेहपुर शहर में रहने वाली बड़ी बहन के घर छोड़कर चले गए। उन लोगों ने बहन को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया।
विज्ञापन

इसके बाद डलमऊ थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया। इलाज के दौरान बहन की रविवार की सुबह मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी। मुकदमा पहले ही डलमऊ थाने में दर्ज है। जांच डलमऊ थाने को स्थानांतरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed