फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Wife died by consuming poison, husband hanged

Fatehpur: दंपती में हुआ विवाद, पत्नी ने जहर खाकर दी जान, फंदे पर लटका पति...गंभीर हालत में भर्ती, जांच शुरू

Sun, 07 May 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 07 May 2023 12:33 AM IST
सार

कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि महिला की आत्महत्या की वजह घरेलू कलह और आर्थिक हालात हो सकते हैं। जांच के बाद पता लग सकेगा। पति का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Wife died by consuming poison, husband hanged
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में पति से विवाद के बाद शुक्रवार रात पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पति ने भी फंदे से लटककर जान देने का प्रयास किया। पड़ोसियों ने किसी तरह से उसकी जान बचाई और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसे हैलट रेफर किया है।

विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी धर्मेंद्र (40) का पत्नी संतरानी (38) के बीच शुक्रवार रात किसी घरेलू बात पर विवाद हो गया। इस पर रात करीब दो बजे संतरानी ने जहर खा लिया। पड़ोस में रहने वाली महिला का देवर मोनू चीख पुकार पर पहुंचा।
विज्ञापन

पत्नी की हालत गंभीर देखकर अवसाद में आकर पति ने कमरे में फंदे से पंखे पर लटक गया। मोनू की सूचना पर प्रधान मौके पर पहुंचे। फंदे से धर्मेंद्र को नीचे उतारा गया। परिजन दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने संतरानी को मृत घोषित कर दिया

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं धर्मेंद्र को कानपुर हैलट रेफर किया। प्रधान उदय प्रताप ने बताया कि दंपती की पांच बेटियां हैं। एक शादीशुदा है। एक कोठरी में परिवार का गुजर बसर करता है। धर्मेंद्र मजदूरी कर परिवार चलाता है। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed