{"_id":"69878e572523af721502e157","slug":"when-the-case-was-not-settled-the-wife-was-beaten-and-her-garland-was-snatched-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-148922-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मुकदमे में सुलह न होने पर पत्नी को पीटकर छीना माला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मुकदमे में सुलह न होने पर पत्नी को पीटकर छीना माला
विज्ञापन
फतेहपुर। मुकदमे में सुलह न होने पर मायके में रहने वाली पत्नी को पति ने साथियों के साथ पीट दिया। साथ ही माला छीन लिया। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
खागा कोतवाली के धूमनगंज निवासी गुलफशी नूरी का निकाह 27 फरवरी 2022 में चौक मोहल्ले के निवासी मोहम्मद समर के साथ हुआ था। महिला ने बताया कि शादी के बाद ससुराली दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। पति समर, सास हस्मतुन ने उसे पीटकर पुत्र के साथ 30 जून 2024 को घर से निकाल दिया था। इस मामले का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है।
मुकदमे में सुलह न करने की खुन्नस में 25 नवंबर को पति समर, देवरानी सारना व एक अन्य साथी ने मिलकर मारपीट की। पुत्र को छीनने का भी प्रयास किया। ग्रामीणों के पहुंचने से ससुरालीजन माला छीनकर भाग गए। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि कोर्ट के आदेश प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।