फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ' Week will solve the problems faces the Farmers '

‘हफ्ते भर मेें किसान समस्याएं हल होंगी’

Mon, 10 Aug 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Mon, 10 Aug 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
' Week will solve the problems faces the Farmers '

‘किसान परेशान न हों, हफ्ते भर उनकी समस्याएं हल होंगी’। भाकियू के धरने में पहुंची जिलाधिकारी पुष्पा सिंह के आश्वासन पर किसानों ने आंदोलन खत्म कर दिया। बेमियादी धरने के पहले दिन ही किसान समस्याओं को सुने जाने को लेकर भाकियू नेताओं ने डीएम व एसपी को सम्मानित किया।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के महिंचा मंदिर पर रविवार को भाकियू ने धरना शुरू किया था। करीब तीन घंटे चली महापंचायत में भाकियू नेताओं ने डीएम व एसपी को समस्याओं की बिंदुवार जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने कहा कि जिले में सूखे के हालत पैदा हो गए हैं। फिर भी नहरों में पानी नहीं हैं। आधे से अधिक राजकीय नलकूप बंद हैं। छह घंटे से अधिक बिजली आती नहीं हैं। किसानों की फसलें सूखकर बर्बाद हो रही हैं। किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। शासन को इस पर कड़े कदम उठाने चाहिएं। जिलाध्यक्ष राजकुमार गौतम ने कहा कि अभी भी सभी किसानों को बर्बाद फसलों का मुआवजा नहीं मिला है। इनके अलावा प्रदीप सिंह चौहान, बीकेडी जिलाध्यक्ष रामदत्त मिश्र, अभय मिश्रा, केशन सिंह, राकेश द्विवेदी, ननकऊ तिवारी, लल्लन द्विवेदी, रामदत्त मिश्रा आदि किसान नेता भी मौजूद रहे। भाकियू नेताओं ने डीएम पुष्पा सिंह को नौ सूत्रीय ज्ञापन दिया। डीएम पुष्पा सिंह ने जिले में चल रही सभी जन कल्याण और विकास योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि सभी पात्र लोग इन योजनाओं का लाभ उठाएं। एसपी अनीस अहमद अंसारी ने कहा कि सौ नंबर डायल करके उत्पीड़न  और  घटनाओं की जानकारी दी जाए। इस मौके पर तत्काल पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed