{"_id":"60534d1c8ebc3e8d3663ef81","slug":"water-started-pump-cannel-fathepur-news-rind-river-fatehpur-news-knp6183207134","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंद नदी में आया पानी, चालू हुई पंप कैनाल, किसान खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिंद नदी में आया पानी, चालू हुई पंप कैनाल, किसान खुश
विज्ञापन
बहादुरपुर पंप कैनाल की मेन लाइन में चल रहा पानी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
जाफरगंज। निचली गंगा नहर से रिंद नदी में पानी छोड़े जाने से बहादुरपुर पंप कैनाल चालू हो गया है। इससे किसानों ने सूख रही फसलों की सिंचाई के लिए पानी मिलना शुरू हो गया है। पंप कैनाल चालू होने से मायूस किसानों के चेहरों में मुस्कान आ गई है।
भारतपुर से नौ किमी तक रिंद नदी 25 दिन से सूखी पड़ी थी। इससे संचालित 20 क्यूसिक क्षमता वाली बहादुरपुर पंप कैनाल भी बंद थी।
इस पंप कैनाल से लगभग 510 हेक्टेयर फसलों की सिंचाई होती है। रिंद नदी में पानी न होने के कारण पंप कैनाल बंद पड़ी थी।
जिसकी खबर 16 मार्च के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। पानी न होने से किसानों की गेहूं, गन्ना, सब्जी आदि की फसलें चौपट हो रही थीं।
प्रशासन ने खबर को संज्ञान लेते हुए मंगलवार की देर शाम निचली गंगा नहर से रिंद नदी में पानी छुड़वा दिया है। यह पानी पंप कैनाल तक गुरुवार सुबह पहुंच गया।
पंप कैनाल ऑपरेटर जीत सिंह ने बताया कि पानी आते ही पंप कैनाल चालू कर दी गई है। सभी किसान अपनी अपनी फसलों की सिंचाई में जुट गए हैं। किसानों को इससे बड़ी राहत मिली है।

16 मार्च को प्रकाशित खबर की पीडीएफ। संवाद- फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन