फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Water line burst, people of six neighborhoods yearning for water

Fatehpur News: वाटर लाइन फटी, पानी को तरसे छह मोहल्ले के लोग

Sat, 03 Aug 2024 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Water line burst, people of six neighborhoods yearning for water
बिंदकी (फतेहपुर)। पुलिया निर्माण के दौरान नगर पालिका की मुख्य वाटर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे छह मोहल्लों की जलापूर्ति बाधित हो गई। वाटर लाइन का सामान कानपुर से मंगाने के बाद मरम्मत शुरू होगी। नगर पालिका अधिकारी के अनुसार रविवार की शाम तक जलापूर्ति बहाल होने की संभावना है।
विज्ञापन

कस्बे के मुगल रोड पर ईदगाह मैदान के समीप पीडब्ल्यूडी पुलिया का निर्माण करा रही है। जेसीबी से खोदाई में वाटर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे कस्बे के मोहल्ला कटरा, महाजनी गली, लाहौरी, छिपहटी, बजरिया समेत छह मोहल्लों में जलापूर्ति बाधित हो गई। 24 घंटे से बारह हजार से अधिक आबादी पानी खोजती घूम रही है। जलापूर्ति बाधित होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। वहीं नगर पालिका के पास चार पानी के टैंकर हैं, लेकिन अभी तक किसी भी मोहल्ले में पानी के टैंकरों से जलापूर्ति नहीं की गई। इससे लोगों को पानी को लेकर मारामारी करनी पड़ रही है। हैंडपंपों के सहारे पानी की जरूरत किसी तरह से लोग पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

पानी के लिए 8052702319 पर कॉल
वाटर लाइन क्षतिग्रस्त होने से रविवार की देर शाम तक जलापूर्ति बहाल होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में प्रभावित मोहल्लों में पानी का टैंकर मंगाने के लिए 8052702319 नंबर पर फोन कर सकते हैं। वहीं नगर पालिका चार टैंकरों से सुबह शाम मोहल्लावार पानी भेजने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed