{"_id":"58e7e7ae4f1c1bbf7a5b4048","slug":"water-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निगम की लापरवाही से दिनभर गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निगम की लापरवाही से दिनभर गुल रही बिजली
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
Updated Sat, 08 Apr 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
नहर कालोनी के सामने पेड़ काटने से टूटे पड़े विद्युत तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाला निर्माण में बाधक बने दो पेड़ काटना बिजली विभाग के लिए मुसीबत बन गया। जल निगम की कार्यदायी संस्था ने चार घंटे के नाम पर 12 घंटे लगा दिए। इससे शादीपुर मुहल्ले में शुक्रवार को पूरे दिन बिजली सप्लाई नहीं हो सकी। लोगों के दुकान व घरों में लगे इनवर्टर भी बोल गए।
बिजली विभाग के एसडीओ अवनीश अग्रहरि ने बताया कि पटेल नगर से शादीपुर चौराहा रोड पर जल निगम की कार्यदायी संस्था नाला निर्माण करा रही है। नहर कालोनी के पास निर्माण में बाधक बने पेड़ को काटने के लिए जल निगम ने शादीपुर फीडर की चार घंटा बिजली सप्लाई बंद कर कराने की लिखित मांग की थी।
बिजली की हाईटेंशन तार में ही पेड़ गिर गए, जिससे हाईटेंशन लाइन की सभी तार टूट कर सड़क में गिर गईं। तार टूटने की सूचना मिलने पर उपकेंद्र से लाइन मैन भी भेज दिए गए हैं, लेकिन पेड़ की कटी लकड़ी तार के ऊपर पड़ी हुई हैं। इससे हाईटेंशन लाइन की तार सही कराने में देरी हो रही है। जल निगम के अधिकारी और नाला निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था की लापरवाही से बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी। सुबह से शाम तक सड़क और तार के ऊपर पड़ी लकड़ी को नहीं हटा पाए हैं।