{"_id":"5e653d578ebc3eeb6c1bc9fb","slug":"warsikotsav-me-pratibha-sammannit-fatehpur-news-knp5494341157","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में गांव की प्रतिभाओं को मंत्री ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में गांव की प्रतिभाओं को मंत्री ने किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौडगरा। मलवा विकासखंड के शाहजहांपुर मझिलेगांव में ज्योति पुंज पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह व माटी से माटी कार्यक्रम में गांव की प्रतिभाओं को अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। प्रदेश सरकार में कारागार राज्य मंत्री जय कुमार जैकी के हाथों से प्रतिभाओं को सम्मानित कराया गया।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने गीत मेरा रंग दे बसंती चोला,बम भोला नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील उत्तम ने बताया कि गांव में जन्मे अलग-अलग क्षेत्र में सेवा कर रहे अनूप उत्तम रेलवे, रवींद्र कुमार सहायक समीक्षा अधिकारी, उपेंद्र कुमार यूनियन बैंक,विजय कुमार ब्लाक आडीटर, प्रतिभाओं को इस कार्यक्रम के माध्यम से सम्मानित किया गया। महिलाओं को समाज में उत्कृष्ट कार्य के लिए मंजू देवी,रेनू,शिप्रा देवी को भी मंत्री ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। ग्राम प्रधान दिनेश वर्मा ने आवारा मवेशियों से छुटकारा दिलाए जाने की बात कारागार राज्यमंत्री से कही। जिस पर मंत्री ने कहा कि बहुत जल्द इस समस्या को प्राथमिक रूप से सुलझाया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य जयंती देवी वर्मा ने कहा कि महिलाओं को सभी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम में प्रबंधक निश्चल उत्तम, प्रधानाचार्य सुनील उत्तम, मनीष उत्तम ,राम अवतार, प्रताप भान सिंह, सहित क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं व अभिभावक मौजूद रहे।