फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Warning to lease holders in Fatehpur does not effect overloading in mines

फतेहपुर में पट्टेधारकों को चेतावनी का नहीं असर धड़ल्ले से खदानों में ओवरलोडिंग

Tue, 03 Nov 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Warning to lease holders in Fatehpur does not effect overloading in mines
विजयीपुर पेट्रोल पंप के पास खड़े ओवरलोड मौरंग लदे ट्रक - फोटो : FATEHPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खागा/विजयीपुर। यातायात माह के पहले दिन से ही सड़कों पर नियमों की धज्जियां उड़ती दिखीं। खागा तहसील में संचालित खदानों में ओवरलोडिंग का खेल चालू हो गया है। खदानों संचालकों को ओवरलोडिंग न करने के लिए शनिवार को चेतावनी दी गई थी। बेखौफ खदान संचालक चेतावनी-निर्देशों को ठेंगा दिखा रहे हैं। खदानों के संचालन की शुरुआत में ही यह आलम दिख रहा है।
खागा तहसील में किशनपुर थाना क्षेत्र की मझिगवां, खखरेरू के रानीपुर-2 और धाता की सलेमपुर मौरंग खदान शुरू हो गई हैं। अन्य खदानों में कुछ दिन बाद ही खनन और मौरंग परिवहन शुरू होगा। शासन से ओवरलोडिंग न किए जाने को लेकर सख्त आदेश दिए गए हैं। शासन की मंशा पर शनिवार को एसडीएम खागा प्रहलाद सिंह ने खदान संचालकों को मानक के अनुसार खनन और परिवहन के आदेश दिए थे। निगरानी के लिए कैमरों का इंतजाम और टास्क फोर्स भी गठित की गई है। सड़कों पर सोमवार को ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर देखे गए। खागा धाता मार्ग पर दोपहर में ओवरलोड ट्रकों की कतारें लगी दिखीं। साफ है कि खदान संचालकों पर प्रशासन का कोई असर नहीं है। एसडीएम प्रहलाद सिंह ने बताया कि खदान संचालकों को स्पष्ट कहा गया है कि किसी तरह से भी ओवरलोडिंग न करें। जल्द ही ओवरलोडिंग पर औचक अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

--
सड़क हादसों में दस प्रतिशत की कमी लाई जाए: आईजी
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। यातायात माह का पुलिस लाइन में सोमवार को आईजी कवींद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही हादसों में कमी लाई जा सकती है। यातायात माह में छात्रों को जागरूक करने के लिए आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आईजी ने यातायात जागरूकता अभियान को हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली ने शहर भ्रमण किया। उसके बाद कोतवाली परिसर में कार्यालय का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज परिक्षेत्र पुलिस महानिरीक्षक कवींद्र प्रताप सिंह कार्यक्रम में साढ़े 11 बजे पहुंचे। आईजी, डीएम संजीव सिंह, एसपी प्रशांत वर्मा ने लोगों को यातायात नियमों का पालन खुद करने और कराने की अपील की। आईजी ने बताया कि हेल्पलाइन नंबरों को मोबाइल में सुरक्षित रखें। हादसा देखकर फौरन हेल्पलाइन नंबर को सूचित करें, ताकि घायलों की मदद हो सके। शासन ने हर साल 10 प्रतिशत हादसों में कमी लाने का आदेश दिया है। हादसों में कमी जागरूकता से लाई जा सकती है। इसी मौके पर चित्रकला प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले हाईस्कूल छात्र जितेंद्र कुमार को सम्मानित किया। पुलिस लाइन सम्मेलन कक्ष में महिला संबंधी अपराधों पर बैठक ली। महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए संवेदनशीलता और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस लाइन से कोतवाली परिसर में बनाए गए कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। एआरटीओ अरविंद त्रिवेदी, सभी क्षेत्राधिकारी, समाजसेवी अशोक तपस्वी, व्यापारी रवि प्रकाश दुबे, प्रदीप गर्ग, फरहत अली, दीपचंद्र शुक्ला समेत सभ्रांत लोग मौजूद रहे।

----------------
हमलावरों को पकड़ने की मांग
खखरेरू। थाना क्षेत्र के सुदेशरा मजरे अंजना कबीर गांव निवासी भैयालाल पासवान पुत्र स्व सुखलाल के साथ 25 अक्टूबर को कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इसमें बीच-बचाव को पहुंचे उसके घरवालों को भी हमलावरों ने पीटकर जख्मी कर दिया था। इस घटना में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भैयालाल का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। भैयालाल ने एसपी से शिकातय कर आरोपियों की गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।
......
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed