फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   warehouses are full, potato farmers fell in trouble

आलू भंडारण गृहों में हाउसफुल का बोर्ड

Mon, 30 Mar 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 30 Mar 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
warehouses are full, potato farmers fell in trouble

जिले के अधिकतर कोल्ड स्टोरों में हाउसफुल का बोर्ड लग गया है। भंडारण गृहों का गेट बंद होने के बावजूद भी आलू से भरे ट्रैक्टरों की लाइन स्टोरों के सामने लगी हुई है।

विज्ञापन


बाजार में भाव की कमी और स्टोर में जगह की कमी से आलू किसानों के घरों में सड़ने की कगार पर पहुंच गया है। ऐसे में किसानों की लाखों रुपये की लागत डूबते नजर आ रही है।
विज्ञापन


जिले के 16 भंडारगृहों में 11 करोड़ 38 लाख 23  हजार क्विंटल आलू भंडारण की क्षमता है। इसके बावजूद भी किसानों को आलू जमा करने में मारामारी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कोल्ड स्टोर में थरियांव के दो, बिलंदा का एक, शहर के पांच और बिंदकी क्षेत्र के कई स्टोरों में हाउस फुल का बोर्ड लगाकर गेट बंद कर दिया गया है।

जबकि स्टोर कर्मचारियों ने कुछ बडे़ किसानों के नाम की पांच से लगाकर दस हजार तक की पर्ची काट रखी है, जिससे 100-200 बोरी रखने वाले किसानों को भटकना पड़ रहा है।


कोल्ड स्टोर फुल होने से आलू का बाजार भाव भी गिर गया है। स्टोरों में भंडारण की जगह न होने  से करीब 30-35 फीसदी आलू किसानों के घरों में डंप है। गर्मी को देखते हुए आलू को ज्यादा दिन तक  घर में नहीं रखा जा सकता है। यही सारी मजबूरियां आलू के गिरते दामों की वजह बनी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed